जदयू ने भगतपाड़ा की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

पाकुड़. जदयू के जिला प्रवक्ता अमन भगत ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. इसमें उन्होंने बिजली-पानी जैसी समस्याओं की ओर डीसी का ध्यान आकृष्ट कराया.

पाकुड़. जदयू के जिला प्रवक्ता अमन भगत ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. इसमें उन्होंने बिजली-पानी जैसी समस्याओं की ओर डीसी का ध्यान आकृष्ट कराया. उन्होंने बताया है कि नगर के भगतपाड़ा बाल विद्यापीठ स्कूल की गली में बांस के खंबे के सहारे घरों तक बिजली तार का कनेक्शन पहुंचाया गया है, जिससे कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है. आंधी-तूफान में तार गिरने से लोगों के जान माल का नुकसान हो सकता है. अमन भगत ने उपायुक्त से कहा है कि मोहल्ले में जनहित के लिए बिजली का खंभा एवं तार का कनेक्शन करना अति आवश्यक है. बताया है कि मोहल्ले में नाली के गंदा पानी निकासी का भी उपाय नहीं है. बरसात के मौसम में नाली का पानी गली के रोड पर आ जाता है. इससे उस गली में रह रहे लोगों को बहुत परेशानी होती है. नगर परिषद की ओर से गली में नाली निर्माण कराई जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >