महेशपुर में धूमधाम से मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

महेशपुर में धूमधाम से मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

प्रतिनिधि, महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरबाड़ी, राजबाड़ी गोपाल मंदिर व शिवमंदिर परिसर में कृष्ण मंदिर सहित आसपास के क्षेत्रों में भगवान कृष्ण के जन्म दिवस का पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. दिन भर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भजन-कीर्तन करते हुए शनिवार देर रात घंटा घड़ियालों के साथ बधाइयां बजनी शुरू हो गई. श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन कर आरती की. महिलाओं ने शंख ध्वनि के बीच गोकुल में बजत है बधैया, नंद के घर जन्मे कन्हैया… आदि सोहर गीत गाए. इसके अलावा मुहल्लों में घर-घर भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की गई. भगवान श्रीकृष्ण के आरती के बाद प्रसाद वितरण की गई. तथा भक्ति गीतों के साथ पूरा माहौल भक्ति मय हो गया. जन्माष्टमी को लेकर महेशपुर के नन्हे मुन्ने बच्चो में बेहद उत्साह देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >