जंगीपुर एसपी ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

शमशेरगंज कृषि बाजार के समीप स्थित मैदान में गुरुवार को विप्लव फैन क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया

फरक्का. शमशेरगंज कृषि बाजार के समीप स्थित मैदान में गुरुवार को विप्लव फैन क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जंगीपुर जिला एसपी आनंद राय, विशिष्ट अतिथि जंगीपुर सांसद खलीलुर रहमान ने संयुक्त रूप से खेल का शुभारंभ किया. एसपी श्री राय ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया. मैच के दौरान खेल भावना बनाये रखने की अपील की. मौके पर जिला परिषद सदस्य अनारूल इस्लाम, डीएसपी मो नदीम, एसडीपीओ अमीनुल इस्लाम खान, शमशेरगंज बीएलआरओ प्रद्युत कुमार चटर्जी, शमशेरगंज आइसी शिव प्रसाद घोष, फरक्का आइसी नीलोत्पल मिश्र समेत किक्रेट प्रेमी, क्लब के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >