लखी नारायणपुर में सियार का आतंक, एक पकड़ाया

पाकुड़. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लखी नारायणपुर व रहसपुर गांव में सियार के बढ़ते आतंक को देखते हुए वन विभाग ने रात्रि गश्ती अभियान शुरू किया है.

प्रतिनिधि, पाकुड़. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लखी नारायणपुर व रहसपुर गांव में सियार के बढ़ते आतंक को देखते हुए वन विभाग ने रात्रि गश्ती अभियान शुरू किया है. अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने एक सियार को पकड़ लिया, लेकिन कुछ ही घंटे बाद वह मर गया. विभाग को आशंका है कि सियार रेबीज से संक्रमित था. वन विभाग के वन्य जीव विशेषज्ञ अली जिब्रान ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में सियार का आतंक बढ़ गया था. सियार के हमले में एक दूधमुंही बच्ची की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए थे. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाके में रात्रि गश्ती शुरू की गयी है. इस दौरान एक सियार को पकड़ा गया, जिसकी हालत अस्वस्थ थी और उसमें पागलपन जैसे लक्षण दिखाई दे रहे थे. पकड़ने के कुछ घंटे बाद ही वह मर गया. मामले की जांच की जा रही है. सियार के हमले में घायल लोगों की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है. अब तक उनमें किसी प्रकार के रेबीज के लक्षण नहीं पाए गए हैं. क्षेत्र में अन्य सियारों के होने की भी सूचना है, जिन्हें पकड़ने का प्रयास जारी है. वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. ग्रामीणों को रात के समय घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने तथा सियार दिखाई देने पर तुरंत गश्ती दल को सूचना देने की सलाह दी जा रही है. विभाग ने अभियान में स्थानीय लोगों से सहयोग की भी अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >