पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार को प्रोजेक्ट समावेश के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि बीएलओ की ओर से किए गए सर्वेक्षण के दौरान प्राप्त सभी प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन शीघ्र पूरा करें. साथ ही सभी पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्राप्त प्रपत्रों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से हो. उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यों की नियमित निगरानी अत्यंत आवश्यक है. इसके लिए प्रत्येक माह दो बार बीएलओ के साथ बैठक आयोजित कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करें. डीसी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
