बीएलओ को नजरी नक्शा में सुधार का दिया निर्देश

महेशपुर. प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को बीडीओ सह सीडीपीओ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों की बैठक की.

महेशपुर. प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को बीडीओ सह सीडीपीओ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों की बैठक की. बीडीओ ने मतदान केंद्रों के नजरी नक्शा में सुधार करने का निर्देश सभी बीएलओ को दिया. साथ ही महेशपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नए बनाए जा रहे कुल 06 मतदान केंद्रों का विभागीय प्रतिवेदन भी तैयार करने का निर्देश बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजरों को दिया. मौके पर बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, बीएलओ, सुपरवाइजर व कंप्यूटर ऑपरेटर अमित आर्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्र��ात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >