पहाड़घाटी में पति ने पत्नी पर भुजाली से किया वार, गंभीर

फरक्का. समशेरगंज थानांतर्गत पहाड़घाटी गांव से पति द्वारा पत्नी पर भुजाली से वार कर देने का मामला प्रकाश में आया है.

फरक्का. समशेरगंज थानांतर्गत पहाड़घाटी गांव से पति द्वारा पत्नी पर भुजाली से वार कर देने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार, आरोप है कि पहाड़घाटी गांव के असित मंडल ने अपनी पत्नी स्मृति सिंह पर भुजाली से हमला कर दिया, जिसे आनन-फानन में बहरामपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है. घायल महिला की मां ममता सिंह ने बताया कि मेरा दामाद शुरू से ही पैसे के खातिर गलत काम खुद करवाने पर जोर दिया करता था, जिससे तंग आकर दो बच्चों के साथ पिछले एक माह से वह मायके में रह रही थी. बीते कुछ से उसका पति उसे दिल्ली ले जाने पर जोर दे रहा था. बीते बुधवार की शाम एक घर का काम कर लौटने के बाद उसके पति ने भुजाली से उस पर हमला कर दिया. इधर, मामले के बाद पति फरार है. पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >