20 वर्षीय पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

खपड़ाजोला गांव में पत्नी की हत्या कर देने का मामला आया है

पाकुड़. मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के खपड़ाजोला गांव में एक व्यक्ति की ओर से अपनी पत्नी की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. मालपहाड़ी ओपी थाने की पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय अनीता मुर्मू की हत्या की गयी है. मामले में पति मताल हेंब्रम को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मालपहाड़ी ओपी प्रभारी सुकदेव कुमार ने बताया कि पति की ओर से पत्नी की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के क्रम में दुपट्टा से हत्या की बात सामने आ रही है. मामले में पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है. बहरहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >