हूल दिवस केवल एक पर्व नहीं, हमारे पूर्वजों की बलिदान की याद: विधायक

हूल दिवस केवल एक पर्व नहीं, हमारे पूर्वजों की बलिदान की याद: विधायक

प्रतिनिधि, महेशपुर. झारखंड मुक्ति मोर्चा महेशपुर प्रखंड कमेटी की बैठक बुधवार को झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में की गई. बैठक में मुख्य रूप से विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, जिला सह सचिव लाल मुहम्मद अंसारी, जिला सह सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने हूल दिवस मनाने को लेकर चर्चा करते हुए भव्य आयोजन करने की बात कही. वहीं विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि हूल दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों की बलिदानी की याद है. इसे व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है. वहीं, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने युवा कार्यकर्ताओं से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की और कहा कि 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ता समय से पहुंचने का प्रयास करें. उन्होंने यह भी कहा कि आप सभी संगठन की मजबूती की दिशा में लगातार कार्य करें तथा दूर-दराज के ग्रामीणों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करें. मौके पर एनामुल हक, मैनुद्दीन अंसारी, इकबाल अहमद, पप्पू अंसारी, नसीम अहमद, सामसुन मुर्मू, अखलाकुर रहमान, संतोष हेंब्रम सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >