टमाक की थाप से गूंजेगा गांव : हेमलाल मुर्मू ने ग्रामीणों को सौंपा पारंपरिक वाद्य यंत्र

आदिवासी परंपरा को सहेजने की पहल: हेमलाल मूरमू ने ग्रामीणों को सौपें पारंपरिक वाद्य यंत्र टमाक, संस्कृति संरक्षण पर जोर.

अमड़ापाड़ा : छोटा पहाड़पुर स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू के सौजन्य से ग्रामीणों के बीच टमाक का वितरण किया गया.

दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों को मिला टमाक

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा और प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां ने प्रखंड की सभी दस पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष व सचिव की मौजूदगी में दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों को टमाक प्रदान किया. टमाक पाकर ग्रामीणों ने विधायक हेमलाल मुर्मू के प्रति आभार जताया.

आदिवासी परंपरा का अहम हिस्सा

ग्रामीणों ने कहा कि टमाक आदिवासी समाज की पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक आयोजनों का अभिन्न हिस्सा है. पर्व-त्योहार, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इसका विशेष महत्व है. ऐसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का संरक्षण और ग्रामीणों को उपलब्ध कराना आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है.

विरासत बचाने पर जोर

झामुमो नेताओं ने कहा कि विधायक हेमलाल मुर्मू क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति और ग्रामीणों की जरूरतों को लेकर लगातार संवेदनशील रहे हैं. ग्रामीणों के बीच टमाक का वितरण इसी दिशा में एक पहल है. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव दिलीप मरांडी, प्रखंड उपाध्यक्ष धानो मरांडी व थॉमस मुर्मू, प्रखंड संगठन सचिव रंजीत पंडित, प्रखंड सह सचिव संतोष भगत, प्रखंड कोषाध्यक्ष सह जिला सदस्य संजीत भगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य नारायण भगत व मंटू भगत, जिला सदस्य कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय रजक, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मरकुश किस्कू, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष नाजिर अंसारी, सुकुमार पंडित समेत सभी पंचायतों के अध्यक्ष व सचिव मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >