गंगा दशहरा00 पतना में गुमानी नदी घाट पर पूजन कर जल संरक्षण का लिया संकल्प

गंगा दशहरा के मौके पर गुमानी नदी घाट शिवापहाड़ पर एकल विद्यालय अभियान के तहत विशेष पूजन कार्यक्रम हुआ। आचार्यों और कार्यकर्ताओं ने मां गंगा की पूजा कर नदी संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प लिया। वक्ताओं ने नदियों को जीवनधारा बताते हुए जल संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में घाट की सफाई की गई और स्थानीय लोगों को नदी में कचरा न फेंकने की जागरूकता दी गई। कार्यक्रम में कई आचार्य और स्थानीय सदस्य मौजूद रहे।

प्रतिनिधि, पतना. एकल विद्यालय अभियान के तत्वावधान में गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार को गुमानी नदी घाट शिवापहाड़ पर विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित आचार्यों और कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से मां गंगा का पूजन किया और नदी संरक्षण व स्वच्छता का संकल्प लिया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नदियां हमारी जीवनरेखा हैं और इन्हें स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. गंगा दशहरा को प्रकृति और जल के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बताते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया गया. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने घाट की सफाई की और स्थानीय ग्रामीणों को नदी में कचरा न फेंकने के लिए जागरूक किया. कार्यक्रम में पतना प्रखंड के सभी आचार्य और संच समिति के सदस्य के अलावे प्रेमानंद महाराज, डॉ कुमार, विफल, संजू हांसदा, सबिना सोरेन, तेरेसा पावरिया, मंजू हेम्ब्रम, आशा किरण किस्कू, खुशबू देवी, अनीता देवी, सुष्मिता कुमारी, राधिका कुमारी, जोशी कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >