लिट्टीपाड़ा के दर्जनों दुकानों में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी : एक्सपायरी सामान जब्त कर कराया नष्ट

लिट्टीपाड़ा बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दर्जनों दुकानों पर छापेमारी की. अभियान के दौरान कई दुकानों से एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट की गई. नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया.

लिट्टीपाड़ा : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को लिट्टीपाड़ा बाजार स्थित दर्जनों खाद्य दुकानों में सघन छापेमारी अभियान चलाया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार एवं राधिका कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान कई दुकानों में एक्सपायरी खाद्य सामग्री पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया.

दुकान की जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी | Prabhat Khabar Network

एक्सपायरी सामान जब्त कर कराया नष्ट

छापेमारी के दौरान छोटे-बड़े नाश्ता दुकानों, थोक विक्रेताओं, कोल्ड ड्रिंक दुकानों समेत अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई. जांच में कई दुकानों से एक्सपायरी खाद्य सामग्री बरामद हुई. टीम ने ऐसे सामानों को मौके पर ही जब्त कर नष्ट कराया तथा संबंधित दुकानदारों को जुर्माने के साथ कड़ी हिदायत दी. वहीं एक केक दुकान में भी जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर दस हजार रुपये का जुर्माना किया.

नियम तोड़ा तो होगी कड़ी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री या खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करते पाए जाने पर नियमानुसार भारी जुर्माने के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि फिलहाल कई दुकानदारों को चेतावनी देकर सुधरने का अवसर दिया गया है, लेकिन दोबारा नियमों का उल्लंघन मिलने पर ठोस कार्रवाई की जाएगी.

दुकान का जांच खाद्य सुरक्षा विभाग | Prabhat Khabar Network

लाइसेंस के बिना दुकान संचालन पर हिदायत

वहीं, जिन दुकानदारों के पास खाद्य कारोबार का लाइसेंस नहीं था, उन्हें आवश्यक लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही दुकान संचालित करने की हिदायत दी गई. अधिकारियों ने कहा कि खाद्य कारोबार करने वाले सभी दुकानदारों को नियमों का पालन करना अनिवार्य है.

छापेमारी से मचा हड़कंप

अभियान के दौरान बरामद एक्सपायरी सामान को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कराया गया, ताकि उसकी दोबारा बिक्री न हो सके. छापेमारी से बाजार के दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुजित कुमार मंडल

सुजित कुमार मंडल प्रभात खबर में लिट्टीपाड़ा के प्रखंड रिपोर्टर हैं. उन्होंने केकेएम कॉलेज, पाकुड़ से वर्ष 2011 में राजनीति विज्ञान (पॉलिटिकल साइंस) में स्नातक किया है. वर्ष 2018 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, जनकल्याण, सामाजिक सरोकार और स्थानीय मुद्दों की जमीनी रिपोर्टिंग में उन्हें अनुभव है. तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रति उनकी विशेष प्रतिबद्धता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >