प्रतिनिधि, हिरणपुर प्रखंड स्थित जेएसएलपीएस के बीएमएमयू कार्यालय में शनिवार को पेरेंटिंग माह, इंटरजेनरेशनल डायलॉग एवं गतिविधियों की रिपोर्टिंग को लेकर जेंडर सीआरपी का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के बीपीएम राजेश कुमार एवं पीसीआई-यूनिसेफ के जिला परियोजना समन्वयक मोहम्मद अनीस मौजूद रहे. बीपीएम राजेश कुमार ने कहा कि सकारात्मक पालन-पोषण बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास की मजबूत नींव है. उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, पोषण, सुरक्षा और समुचित देखभाल को लेकर अभिभावकों के बीच जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया. जिला परियोजना समन्वयक मोहम्मद अनीस ने इंटरजेनरेशनल डायलॉग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इससे किशोर-किशोरियों, अभिभावकों और बुजुर्गों के बीच संवाद बढ़ेगा तथा पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे. उन्होंने गतिविधियों के प्रभावी संचालन, सामुदायिक सहभागिता, समयबद्ध रिपोर्टिंग और दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी. बैठक में सभी जेंडर सीआरपी ने अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में पेरेंटिंग माह और इंटरजेनरेशनल डायलॉग कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया.
बच्चों के अधिकार और सुरक्षा पर फोकस, पेरेंटिंग माह को सफल बनाने का संकल्प
हिरणपुर के जेएसएलपीएस बीएमएमयू कार्यालय में पेरेंटिंग माह और इंटरजेनरेशनल डायलॉग पर जेंडर सीआरपी का उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। बीपीएम राजेश कुमार ने बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में सकारात्मक पालन-पोषण और बच्चों के अधिकारों की अहमियत बताई। जिला परियोजना समन्वयक मोहम्मद अनीस ने परिवारों के बीच संवाद बढ़ाने और गतिविधियों की सही रिपोर्टिंग पर जोर दिया। सभी जेंडर सीआरपी ने अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रमों के सफल आयोजन का संकल्प लिया।
