पाकुड़ - खेत से बाजार तक किसानों को मिलेगा फायदा, दाल-तेल मिल पर जोर

पाकुड़ में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय और जिला खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यकारी समिति की बैठक हुई. बैठक में किसानों की आय बढ़ाने के लिए दाल और तेल मिल जैसी कृषि प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर जोर दिया गया. साथ ही, बड़े व्यापारियों से संपर्क स्थापित कर किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने पर चर्चा हुई.

पाकुड़ : समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय एवं जिला खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यकारी समिति की बैठक हुई. बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए किसानों की आय बढ़ाने और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को लेकर निर्देश दिए गए.

बैठक करती उपायुक्त मेघा भारद्वाज | Prabhat Khabar Network

दाल और तेल मिल की स्थापना पर जोर

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक, आत्मा अभिषेक मिश्रा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. इसके बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर चर्चा की गई. उपायुक्त ने जिले में दाल मिल और तेल मिल जैसी कृषि प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर जोर दिया. उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र और जिला कृषि पदाधिकारी को खाद्य प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना के लिए आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन होने से किसानों को उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा तथा रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

बैठक करती उपायुक्त मेघा भारद्वाज | Prabhat Khabar Network

बड़े व्यापारियों और संभावित बाजारों से संपर्क के निर्देश

उपायुक्त ने बंगाल के बड़े व्यापारियों और संभावित बाजारों से संपर्क स्थापित करने का निर्देश दिया, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़े. उन्होंने बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए ठोस पहल करने को कहा.

चना और मसूर के प्रमाणित बीज उत्पादन पर निर्णय

बैठक में चना और मसूर के आधार बीज से प्रमाणित बीज उत्पादन को बढ़ावा देने पर भी निर्णय लिया गया. किसानों को वैज्ञानिक तकनीक और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

किसान प्रशिक्षण और मेला को मिली स्वीकृति

किसान प्रशिक्षण, परिभ्रमण, किसान-वैज्ञानिक अंतरमिलन, किसान गोष्ठी और किसान मेला जैसी गतिविधियों को भी स्वीकृति दी गई. उपायुक्त ने कहा कि इन कार्यक्रमों का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचना चाहिए. बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. माया कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं किसान प्रतिनिधि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >