लीड : अफवाह फैलनेवालों पर होगी सख्त कार्रवाई

फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे एसडीओ साइमन मरांडी ने बताया कि चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय मोड में है.

नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, बोले एसडीपीओ प्रतिनिधि, पाकुड़ नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. गुरुवार को एसडीओ साइमन मरांडी व एसडीपीओ दयानंद आजाद के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया, जो शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा. इसमें पुलिस अधिकारियों के साथ नगर परिषद के पदाधिकारी व अन्य कर्मी शामिल थे. फ्लैग मार्च के दौरान पदाधिकारियों ने जनता से बिना किसी भय के मतदान करने की अपील की. सुरक्षा का भरोसा दिलाया. कहा कि नगर निकाय चुनाव में अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है. किसी भी सूरत में असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा. जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे एसडीओ साइमन मरांडी ने बताया कि चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय मोड में है. जगह-जगह बूथों का निरीक्षण किया जा रहा है. ताकि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके. उन्होंने शहरवासियों से अफवाहों से दूर रहने और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की. मौके पर नगर परिषद प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी, नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >