पाकुड़ निवासी पांच वर्षीय किशोरी से देवघर में दुष्कर्म, आरोपी किशोर पकड़ाया

देवघर जिले के मधुपुर इलाके में एक पांच वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। पीड़िता का परिवार स्कूल परिसर में रहता है, जहाँ पिता केयर टेकर हैं। लड़की मंगलवार शाम को खेल रही थी, तब मां काम में व्यस्त थीं।

देवघर जिलांतर्गत मधुपुर के पाथरोल थाना क्षेत्र की घटना विद्यालय में केयरेटकर का काम करते हैं बच्ची के पिता परिसर में खेल रही थी बेटी, कर के काम में व्यस्त थीं मां आसपास तलाशने पर ईंट-भट्ठे के पास मां ने ईंट-भट्ठे के पास रोते हुए पाया प्रतिनिधि, मधुपुर. सारठ-मधुपुर एनएच पर बहादुरपुर के एक विद्यालय परिसर में रहने वाले केयर टेकर की पांच वर्षीय पुत्री के साथ एक किशोर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. यह घटना स्कूल से सटे ईंट-भट्ठे के पास हुई. पीड़िता की मां ने बताया कि वह मूल रूप से पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली है और अपने पति व दो बच्चों के साथ विद्यालय परिसर में रहती है. उनका पति वहां केयर टेकर के रूप में कार्य करता है. मंगलवार की शाम को उनकी बेटी परिसर में खेल रही थी. इस दौरान मां घर के काम में व्यस्त थी. काम खत्म कर बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि उनकी बेटी वहां नहीं थी. आसपास तलाश करने पर बच्ची ईंट-भट्ठे के पास रोती हुई मिली. वह काफी डरी हुई थी. पूछने पर बच्ची ने बताया कि एक किशोर उसे जबरन वहां ले गया और उसके साथ गलत काम किया. दर्द होने पर वह रोने लगी, तब किशोर ने उसे छोड़ दिया. बच्ची ने किशोर की पहचान करते हुए बताया कि उसके दांत आगे की ओर निकले हुए हैं. किशोर की पहचान पाथारोल थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलते ही पाथरोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को पकड़ लिया. पीड़िता की मां की लिखित शिकायत पर पाथरोल थाना में पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया. चूंकि मामला दो पक्षों से जुड़ा है, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण देवघर सदर अस्पताल में कराया गया. इसके बाद पुलिस पीड़िता और उसकी मां को बयान दर्ज कराने के लिए देवघर स्थित पोक्सो कोर्ट ले गयी. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suman saurav

सुमन सौरभ पिछले एक दशक से अधिक समय से प्रभात खबर में सीनियर उपसंपादक और वर्तमान में रुरल डेस्क इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। प्रिंट पत्रकारिता का 15 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत झारखंड के देवघर से रांची एक्सप्रेस में रिपोर्टिंग के साथ की, जहां जमीनी मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरें लिखी. इसके बाद दैनिक हिन्दुस्तान में रिपोर्टर के रूप में निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी रिपोर्टिंग की। वर्ष 2013 में प्रभात खबर से जुड़कर रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डेस्क पर सीनियर उपसंपादक के रूप में कंटेंट क्रिएशन, न्यूज प्लानिंग, कंटेंट आइडिया और संपादन के क्षेत्र में अपनी विश्लेषणात्मक दृष्टि और संपादकीय कौशल का प्रभाव छोड़ा। पाठकों की रुचि और बदलते मीडिया परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना प्रमुख विशेषता रही है। डेस्क पर लंबे समय तक कार्य करते हुए अनेक महत्वपूर्ण समाचारों का लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण किया तथा निष्पक्ष, सटीक और प्रभावी पत्रकारिता के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता निभाई। आधुनिक पत्रकारिता की गहरी समझ के साथ ही डिजिटल और तकनीकी पक्षों में भी दक्ष हैं।
विशेषज्ञता: राजनीति, खेल, अपराध (क्राइम), करंट अफेयर्स और रिपोर्टिंग। तथ्यों पर आधारित, संतुलित और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता।
पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >