दो गोल से जीतकर एफसी अवंतिका बनी बिरसा मुंडा फुटबॉल चैंपियनशिप की चैंपियन

पाकुड़िया में तीन दिवसीय बिरसा मुंडा फुटबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन हुआ. फाइनल मुकाबले में एफसी अवंतिका ने शैतान चौक पाकुड़िया को दो गोल से हराकर खिताब जीता. मुख्य अतिथि उपासना मरांडी ने युवाओं को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

पाकुड़िया : पाकुड़िया के खाक्सा में बिरसा मुंडा किसान क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय बिरसा मुंडा फुटबॉल चैंपियनशिप का शनिवार को भव्य समापन हुआ. फाइनल मुकाबले में एफसी अवंतिका ने शैतान चौक पाकुड़िया की टीम को दो गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया.

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय समिति की सदस्य उपासना मरांडी शामिल हुईं. क्लब के अध्यक्ष मोतीलाल सोरेन, सचिव किशोर सोरेन, कोषाध्यक्ष सेंट सोरेन एवं मुख्य सलाहकार गिलबर्ट हांसदा ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर सम्मानित किया. इस अवसर पर समाजसेवी दिनेश मुर्मू, पंचायत मुखिया बेरेनतियुस हेंब्रम, बड़ा सिंहपुर के मुखिया कालेश्वर हेंब्रम, जिला परिषद प्रतिनिधि मुनीराम मरांडी समेत कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद थे.

युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान

मुख्य अतिथि उपासना मरांडी ने कहा कि खेल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का बेहतर मंच प्रदान करता है. उन्होंने युवाओं से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की ओर से खेल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं. युवाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए. उन्होंने राज्य सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी.

विजेता टीम को मिले एक लाख 20 हजार रुपये

प्रतियोगिता की विजेता एफसी अवंतिका टीम को क्लब की ओर से निर्धारित एक लाख 20 हजार रुपये और कप देकर सम्मानित किया गया. वहीं उपविजेता शैतान चौक पाकुड़िया की टीम को 90 हजार रुपये और कप प्रदान किया गया. इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज सहित अन्य पुरस्कार भी खिलाड़ियों को दिए गए.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे खेल प्रेमी

मौके पर ग्राम प्रधान स्टीफन हेंब्रम, क्लब के पदाधिकारी व सदस्य, दोनों टीमों के खिलाड़ी समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >