हिरणपुर बीइइओ मो रफीक को दी गयी विदाई

हिरणपुर. प्रखंड संसाधन केंद्र में सोमवार को समारोह आयोजित बीइइओ मो रफीक आलम को विदाई दी गयी.

हिरणपुर. प्रखंड संसाधन केंद्र में सोमवार को समारोह आयोजित बीइइओ मो रफीक आलम को विदाई दी गयी. वहीं कार्यक्रम में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए 15 विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित गया. साथ ही साथ सेवानिवृत्त शिक्षक एवं एक सीआरपी को विदाई दी गयी. समारोह का उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत, बीडीओ दिलीप टुडू, बीपीओ किशन भगत, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी सुनीता मरांडी आदि ने संयुक्त रूप से किया. इसके बाद स्थानांतरित बीइइओ रफीक आलम को शॉल, बुके व प्रशस्ति-पत्र भेंट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी. बीपीओ किशन भगत ने बताया कि बीइइओ के रूप में मो रफीक आलम का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा. उन्होंने शिक्षक व कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर कुशलता के साथ शिक्षा क्षेत्र में कार्य किया. सेवानिवृत्त शिक्षक अश्विनी रविदास, भीम साहा, राजेन्द्र नारायण साहा, दिनालाल साहा, भागीरथी साहू, छाया नाथ एवं नजरुल इस्लाम सहित एक सीआरपी को भावभीनी विदाई दी गई. वहीं विद्यालय में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए शिक्षक दैत्यवादीन पांडेय, सुभाष आनंद, राजेश भंडारी, सुखदेव भगत, दीपक साहा, मोजाहिद इस्लाम समेत 15 शिक्षकों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मंच संचालन शिक्षक दीपक साहा ने किया. मौके पर सुजीत कुमार चार, संजय कुमार जायसवाल, प्रेमसागर कुशवाहा, यूनिकी टुडू, अजय कुमार हेंब्रम आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >