प्रतिनिधि, फरक्का. मादक पदार्थ विरोधी अभियान में फरक्का थाना पुलिस ने दो आरोपियों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. फरक्का एसडीपीओ शेख शमसुद्दीन ने बताया कि कोलकाता एसटीएफ क्राइम सेल से सूचना मिलने पर एनएच-12 पर शंकरपुर बस स्टैंड के पास जाल बिछाकर जलाल शेख (24) और मासूम शेख को 1.686 किलो ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया. दोनों मालदा जिले के कलियाचक थाना क्षेत्र के मुहब्बतपुर के निवासी हैं और फरक्का में इसे बेचने की फिराक में थे. उन्हें जंगीपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस 7 दिनों के रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
