नगर निकाय चुनाव को लेकर विभिन्न टीमों को दिया गया प्रशिक्षण संवाददाता, पाकुड़ समाहरणालय स्थित सभागार में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम), एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वॉड टीम), वीएसटी (वीडियो सर्विलांस टीम) व एकाउंटिंग टीम को प्रशिक्षण प्रदान दिया गया. अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मनीष कुमार ने की. उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी टीमों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र सहित समाहरणालय परिसर में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है, जिसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करना सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की जिम्मेदारी है. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि एसएसटी-एफएसटी टीम जांच के दौरान वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से करें. एसएसटी टीम चेकपोस्ट पर सतर्कता के साथ वाहनों को रोककर जांच करेगी, जबकि एफएसटी टीम संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी रखेगी. वीएसटी टीम सभी चुनाव संबंधी गतिविधियों एवं वाहनों की जांच करते हुए वीडियो रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करेगी. कहा कि जोनल मजिस्ट्रेट संबंधित सभी टीमों की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे. किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. एकाउंटिंग टीम को निर्देश दिया गया कि वे प्रत्याशियों के चुनाव व्यय का निर्धारित मानकों के अनुसार नियमित सत्यापन करें. प्रत्याशियों द्वारा प्रस्तुत व्यय विवरणी का समुचित संधारण सुनिश्चित करें. प्रत्याशियों द्वारा आयोजित सभाओं एवं अन्य चुनावी गतिविधियों की सतत निगरानी रखने का भी निर्देश दिया गया. मौके पर परियोजना निदेशक अरुण कुमार एक्का, एसडीओ साइमन मरांडी, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) प्रीतिलता मुर्मू आदि उपस्थित थे.
एसएसटी आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन करें सुनिश्चित : डीसी

एसएसटी आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन करें सुनिश्चित : डीसी
Copied link
पाकुड़. समाहरणालय स्थित सभागार में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत एसएसटी प्रशिक्षण दिया गया.