माइंस और क्रशर स्थलों में पर्यावरण मानकों का शत-प्रतिशत करायें पालन

पाकुड़ नगर. झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने शुक्रवार और शनिवार को पाकुड़ परिसदन में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

पाकुड़ नगर. झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने शुक्रवार और शनिवार को पाकुड़ परिसदन में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. महेशपुर अंचल अंतर्गत विभिन्न माइंस और क्रशर स्थलों का निरीक्षण कर प्रदूषण नियंत्रण के मानकों के शत-प्रतिशत अनुपालन कराने का निर्देश दिया. पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की. बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति उदय शंकर सिंह ने की. समिति के सदस्य जिगा सुसारण होरो, संजीव सरदार और रोशल लाल चौधरी भी बैठक में रहे. बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ चंद्रा, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक आइटीडीए अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार उपस्थित थे. सभापति उदय शंकर सिंह ने खनन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वन प्रमंडल, परिवहन विभाग, नगर परिषद समेत अन्य विभागों एवं विभिन्न उद्योग प्रतिनिधियों से पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने पाकुड़ जिले में हो रहे चौतरफा विकास कार्यों की सराहना भी की. बैठक से पूर्व उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने समिति के सभापति और सदस्यों का पौधा एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >