सिदो-कान्हू खेल क्लब के रजिस्ट्रेशन पर दिया जोर

प्रखंड सभागार में मंगलवार को सभी गांवों में सिदो-कान्हू युवा खेल क्लब का निबंधन कराने को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला हुई.

महेशपुर. प्रखंड सभागार में मंगलवार को सभी गांवों में सिदो- कान्हू युवा खेल क्लब का निबंधन कराने को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला हुई. कार्यशाला में जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, सीओ संजय सिन्हा, बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीआइ राजेश साहा शामिल हुए. जिला खेल पदाधिकारी ने क्लब के निबंधन को लेकर आवश्यक कागजात के बारे में जानकारी दी. साथ ही पीपीटी के माध्यम से निबंधन प्रक्रिया के बारे में सदस्यों को जानकारी दी. उन्हें जल्द से जल्द निबंधन कराने के लिए प्रेरित किया. मौके पर बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल, जिला खेल समन्वयक ललित झा, पंचायत सचिव, क्लब के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >