पाकुड़ में करोड़ों रुपए गबन मामले में SBI का पूर्व ब्रांच मैनेजर और असिस्टेंट क्लर्क अरेस्ट, पुलिस ने दुमका से दबोचा

Embezzlement Case: पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा में भारतीय स्टेट बैंक की डुमरिया शाखा में करोड़ों रुपए के गबन मामले में पुलिस ने एसबीआई के पूर्व शाखा प्रबंधक और सहायक क्लर्क को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दोनों आरोपी किराए के मकान में छिपकर दुमका नगर क्षेत्र में रह रहे थे. पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Embezzlement Case: लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)-भारतीय स्टेट बैंक (डुमरिया शाखा) में करोड़ों रुपए के गबन मामले में पुलिस ने पूर्व शाखा प्रबंधक तेज कुमार हांसदा और सहायक क्लर्क सोलेमान हेंब्रम को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गबन का मामला वर्ष 2023 में सामने आया था, जब वर्तमान शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने बैंक में अनियमितता की शिकायत दर्ज करायी थी. जांच के दौरान पता चला कि उस समय के शाखा प्रबंधक तेज कुमार हांसदा और सहायक क्लर्क सोलेमान हेंब्रम ने मिलीभगत कर एक खाताधारक के खाते से दोहरी निकासी करते हुए करोड़ों रुपए का गबन कर लिया था.

मामले का खुलासा होते ही दोनों आरोपी हो गए थे फरार


वित्तीय अनियमितता की जानकारी एसबीआई के वरीय अधिकारियों को ऑडिट के दौरान मिली थी. इसके बाद तत्काल प्रभाव से तेज कुमार हांसदा को पद से हटाकर विकास कुमार को शाखा प्रबंधक बनाया गया था. मामला उजागर होते ही दोनों आरोपी फरार हो गये थे.

ये भी पढ़ें: JMM Central Convention: शिबू सोरेन JMM के संस्थापक संरक्षक, हेमंत सोरेन बनाए गए केंद्रीय अध्यक्ष

किराए के मकान में छिपकर रह रहे थे आरोपी


थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि तेज कुमार हांसदा बोरियो थाना क्षेत्र के अपर बांझी गांव का निवासी है, जबकि सोलेमान हेंब्रम दुमका मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव पहाड़ गांव का रहनेवाला है. दोनों ही दुमका नगर क्षेत्र में किराए के मकान में गुप्त रूप से रह रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: Video: रांची में दिनदहाड़े 1.67 लाख की लूट, वारदात CCTV में कैद

ये भी पढ़ें: Success Story: BBA, MBA जैसी बड़ी डिग्री नहीं, फिर भी लाखों कमा रही हैं झारखंड की ये महिलाएं

ये भी पढ़ें: JMM Central Convention: हेमंत सोरेन के हाथों में JMM की कमान, कहा-अभी तय करनी है लंबी यात्रा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >