पंचायत रोजगार दिवस पर विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

पाकुड़िया. प्रखंड की सभी पंचायत मुख्यालयों में गुरुवार को पंचायत रोजगार दिवस का आयोजन किया गया.

पाकुड़िया. प्रखंड की सभी पंचायत मुख्यालयों में गुरुवार को पंचायत रोजगार दिवस का आयोजन किया गया. बीचपहाड़ी, बन्नोग्राम, बसंतपुर, खाकसा, पाकुड़िया, खजूरडंगाल, वासेतकुंडी, डोमनगड़िया, बड़ा सिंहपुर आदि पंचायतों में मुखिया, समिति सदस्य, वार्ड सदस्य एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचायतों के विकास पर चर्चा की गयी. इस मौके पर मुखिया एवं सचिवों ने पंचायत कार्यालय में बैठकर मनरेगा जॉब कार्ड के पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना आदि से जुड़ी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया. साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को उसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >