छात्रों ने कुलपति से की केकेएम कॉलेज के समस्याओं की समाधान की मांग

पाकुड़ नगर. आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास के छात्रों ने सोमवार को सिदो- कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा है.

पाकुड़ नगर. आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास के छात्रों ने सोमवार को सिदो- कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा है. इसमें केकेएम कॉलेज के विभिन्न शैक्षणिक व आधारभूत समस्याओं के समाधान की मांग की गयी है. छात्रों ने कुलपति से आग्रह किया कि कॉलेज में स्नातकोत्तर की पढ़ाई अविलंब शुरू कराई जाए. इसके अलावा उन्होंने कॉमर्स और भूगोल विषय की पढ़ाई भी शुरू कराने की मांग ज्ञापन में रखी. छात्रों ने छात्रावास में मिनी पुस्तकालय भवन निर्माण की आवश्यकता जताई और सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें, मैग्जीन व दैनिक समाचार पत्र उपलब्ध कराने की भी मांग की. ज्ञापन में उन्होंने कॉलेज परिसर में जेपीएससी छात्रावास, बीएड छात्रावास, रसोइघर और साइकिल स्टैंड निर्माण की आवश्यकता को भी उठाया. इसके अतिरिक्त छात्रों ने तीन सौ बेड वाले आदिवासी बालिका छात्रावास के निर्माण तथा आदिवासी अकादमी की स्थापना की मांग भी कुलपति के समक्ष रखी है. छात्रों का कहना है कि इन बुनियादी सुविधाओं की कमी से न केवल उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ठ छात्र नायक चुंडा मरांडी, उप छात्र नायक माइनल किस्कू, छात्र नायक शिवानी मुर्मू, पिंकी मरांडी, सुशीला हांसदा, छात्रनेता कमल मुर्मू, कैलाश मरांडी, एडवर्ड सोरेन, सुलेधन हांसदा, प्रवीन मरांडी, प्रकाश टुडू, भीमसेंट मरांडी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >