हूल दिवस भव्य रूप से मनाने का निर्णय

हूल दिवस भव्य रूप से मनाने का निर्णय

प्रतिनिधि, पाकुड़िया. झामुमो प्रखंड कमेटी ने बुधवार को सिद्धो कान्हू चौक स्थित प्रखंड कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा ने की, जिसमें महेशपुर के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. विधायक ने कहा कि 30 जून का हूल दिवस हमारे गौरव का प्रतीक है, और इसे इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को गांवों की समस्याओं की पहचान कर नियमित रूप से प्रखंड में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया, ताकि उनका जल्द समाधान किया जा सके. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सिद्धो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके हूल दिवस की शुरुआत की जाएगी. इसके बाद सती घाट मैदान में तीरंदाजी, मटका फोड़ और अन्य पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. विजेताओं को पुरस्कार विधायक स्टीफन मरांडी द्वारा दिए जाएंगे. बैठक में प्रखंड सचिव मइनुद्दीन अंसारी, जिला संगठन सचिव मुनीराम मरांडी, कालीदास टुडू तथा अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >