अनुकंपा पर दो अभ्यर्थियों की नियुक्ति का निर्णय

पाकुड़ नगर. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जिला अनुकंपा समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की.

पाकुड़ नगर. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जिला अनुकंपा समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की. बैठक में मृतक कर्मियों के आश्रितों को सेवा का अवसर देने के उद्देश्य से दो मामलों पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में रोहित हाजरा को चतुर्थवर्गीय पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया, जबकि प्रदीप कुमार चौबे की नियुक्ति की अनुशंसा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत चतुर्थवर्गीय पद पर की गई. डीसी ने कहा कि अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया को न्यायसंगत एवं पारदर्शी ढंग से पूरा किया जाना चाहिए. ताकि योग्य आश्रितों को समय पर लाभ मिल सके. बैठक में परियोजना निदेशक आइटीडीए, अपर समाहर्ता, जिला स्थापना उप समाहर्ता एवं कोषागार पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >