डीसी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

पाकुड़. आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए डीसी मेघा भारद्वाज ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया.

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए डीसी मेघा भारद्वाज ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया. इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं. उपायुक्त ने सभी फरियादियों को आश्वासन दिया कि प्राप्त सभी शिकायतों की जांच कर शीघ्र समाधान किया जायेगा. जनता दरबार में डीबीएल कोल कंपनी, शिक्षा विभाग, अनुकंपा पर नियुक्ति, गोचर जमीन, जाहेरथान की घेराबंदी व क्षतिग्रस्त मकान के मुआवजा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. डीसी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर जल्द समाधान सुनिश्चित करें. एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई की प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध करायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >