डीसी ने 85 प्लस के मतदाताओं को किया सम्मानित

डीसी मनीष कुमार ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 408, 397 एवं 396 के 85 प्लस के मतदाताओं के घर-घर जाकर शॉल व मिठाई देकर सम्मानित किया.

पाकुड़. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी मनीष कुमार ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 408, 397 एवं 396 के 85 प्लस के मतदाताओं के घर-घर जाकर शॉल व मिठाई देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी 85 प्लस मतदाताओं के निर्वाचन प्रक्रिया में निरंतर योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की. उनके समर्पण की सराहना करते हुए आभार जताया. कहा कि वे लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी शत प्रतिशत सुनिश्चित करते हुए युवा मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >