डीसी ने जनता दरबार लगा सुनी लोगों की समस्याएं

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए.

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए. जनता दरबार में प्रखंड के विभिन्न गांव के अलावा शहर के लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे. उपायुक्त ने सभी की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता से सुना. साथ ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. उपायुक्त ने जनता दरबार में आई समस्याओं की जांच का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. जनता दरबार में अबुआ आवास, जाति प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >