जनता दरबार में डीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं

पाकुड़ नगर. आम लोगों की समस्याओं के समाधान व निष्पादन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने समाहरणालय सभागार में जनता दरबार लगाया.

पाकुड़ नगर. आम लोगों की समस्याओं के समाधान व निष्पादन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने समाहरणालय सभागार में जनता दरबार लगाया. इस दौरान वे लोगों की समस्याओं से अवगत हुए. जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों को आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान किया जायेगा. जनता दरबार में बिजली, जमीन व सड़क आदि से संबंधित मामले आये. डीसी ने सभी समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारी को जांच कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >