सप्तमी पूजा को लेकर मंदिरों में उमड़ी भीड़

पाकुड़िया. शारदीय नवरात्र के अवसर पर सोमवार को सप्तमी तिथि के दिन घट भराई और कलश यात्रा के साथ दुर्गापूजा उत्सव शुरू हो गया.

पाकुड़िया. शारदीय नवरात्र के अवसर पर सोमवार को सप्तमी तिथि के दिन घट भराई और कलश यात्रा के साथ दुर्गापूजा उत्सव शुरू हो गया. पाकुड़िया, मोगलाबांध, फुलझिंझरी, गणपुरा, पलियादाहा, चौकिसाल, बेनाकुड़ा, पारुलिया, भतरीकुंड आदि गांवों में मां दुर्गा के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मां के जयकारे गूंजने लगे. पाकुड़िया दुर्गा मंदिर में प्रतिदिन पूजा-अर्चना के बाद संध्या आरती, प्रसाद का वितरण और खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं. मंदिरों और पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >