Crime News: 22 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, नगद और मोबाइल फोन बरामद

Crime News Pakur: पाकुड़ में पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 22 ग्राम ब्राउन शुगर और 6,740 रुपए नकद बरामद हुए हैं. पुलिस की स्पेशल टीम ने हाजीबुल शेख को गिरफ्तार किया है. 6 साल पहले भी वह एक बार मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है. पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

Crime News Pakur Today| पाकुड़, रमेश भगत : झारखंड के पाकुड़ मुफस्सिल थाना की पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इसके पास से 22 ग्राम ब्राउन शुगर और 6,740 रुपए नकद मिले हैं. पुलिस ने इसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है. ड्रग तस्कर का नाम हाजीबुल शेख है. वह काकड़बोना का रहने वाला है.

2019 में भी ड्रग्स तस्करी मामले में जेल जा चुका है शेख

एसडीपीओ दयानंद आजाद के नेतृत्व में टीम गठित कर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काकड़बोना पुल के पास से हाजीबुल शेख को पुलिस ने 22 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया है कि हाजीबुल शेख वर्ष 2019 में भी मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में जेल की हवा खा चुका है.

काकड़बोना पुल के पास से ब्राउन शुगर के साथ हुई गिरफ्तारी

एसडीपीओ दयानंद आजाद ने गुरुवार को बताया कि 16 जुलाई को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काकड़बोना पुल के पास मादक पदार्थ की बिक्री की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बीडीओ को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त कर शुरू हुई कार्रवाई

एनडीपीएस एक्ट के प्रावधान के बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति किया गया. इसके बाद उक्त टीम के द्वारा कार्रवाई की गयी. मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ की गयी, तो ड्रग तस्कर ने अपना नाम हाजीबुल शेख बताया. उसकी तलाशी ली गयी, तो उसके पास से 22 ग्राम ब्राउन शुगर मिले.

हाजीबुल शेख को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

ब्राउन शुगर के अलावा उसके पास से एक मोबाइल फोन और 6,740 रुपए भी मिले. मुफस्सिल थाना कांड संख्या 17/225 के तहत मामला दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत हाजीबुल शेख को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी दल में मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा, अनंत साहा, मिथुन रजक, सुदामा साह और थाना गार्ड के सदस्य शामिल थे.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: झारखंड में 20 जुलाई तक होती रहेगी वर्षा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Heavy Rain Havoc: झारखंड में भारी बारिश के बीच 3 जिलों में सभी स्कूल बंद, भीम बराज के 40 में 38 फाटक खोले गये

हंटरगंज और धुरकी में हुई सबसे ज्यादा बारिश, अगले 3 घंटे में देवघर समेत 5 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

Snake Bite: कोल्हान में सर्पदंश के सबसे अधिक मामले, केवल डेढ़ साल में इतनी अधिक मौतें, आंकड़े देख चौंक जायेंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >