सिरफिरे पिता ने ली बच्ची की जान, फिर की आत्महत्या

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के समशेरगंज थानांतर्गत देवीदासपुर गांव में एक सिरफिरे पिता ने पहले अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची की जान ली. फिर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली.

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के समशेरगंज थानांतर्गत देवीदासपुर गांव में एक सिरफिरे पिता ने पहले अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची की जान ली. फिर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, देवीदासपुर गांव निवासी नईम शेख (26) की शादी ढाई वर्ष पूर्व भसाइपैकड़पुर इस्लामपुर गांव निवासी सुलेखा खातून से हुई थी. बीते कुछ दिनों से दंपती के बीच झगड़ा हो रहा था. रविवार की रात्रि भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, तो पति ने तलाक की धमकी दी. नींद में सो रही बच्ची को उठाकर दो बार पटक दिया, जिससे बच्ची मूर्छित अवस्था में चली गयी. उसकी मां उसे आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले गयी, जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गलती का अहसास होने पर नईम ने जयकृष्णपुर के समीप रेलगाड़ी के सामने कूदकर शाम को जान दे दी. इधर, पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. साथ ही केस दर्ज कर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >