आपत्तिजनक स्थिति में युगल पकड़ाया, ग्रामीणों ने रस्सी से बांधा

मालधारा गांव में एक पुरुष व महिला को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर लोगों ने दोनों की जोरदार पिटाई कर रस्सी से बांध दिया.

महेशपुर, थाना क्षेत्र के मालधारा गांव में एक पुरुष व महिला को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर लोगों ने दोनों की जोरदार पिटाई कर रस्सी से बांध दिया. जानकारी के अनुसार एक विवाहिता के साथ एक रोलाग्राम गांव के अजमेर अंसारी का संबंध लुके छिपे कई वर्षों से चल रहा था. रोलाग्राम गांव निवासी उक्त व्यक्ति बुधवार की रात विवाहिता के घर आया था. इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में धर दबोचा, इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को रस्सी से बांधकर रखा. ग्रामीण इस घटना को गांव में बैठक कर सुलह करने में जुट गये. इधर महेशपुर पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो घटना स्थल पहुंचकर मामले में पूछताछ की, लेकिन ग्रामीण विचार कर सुलह करने की बात पर अड़े रहे. समाचार लिखे जाने तक गांव में ही सैकड़ो ग्रामीण सुलह करने में जुटे हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >