फरक्का एनटीपीसी में ठेका मजदूर की मौत, छानबीन शुरू

फरक्का. एनटीपीसी फरक्का के दो नंबर यूनिट में हुई तकनीकी खराबी के कारण गेट गिरने से 37 वर्षीय कार्यरत एक मजदूर की मौत हो गयी.

फरक्का. एनटीपीसी फरक्का के दो नंबर यूनिट में हुई तकनीकी खराबी के कारण गेट गिरने से 37 वर्षीय कार्यरत एक मजदूर की मौत हो गयी. मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. घटना के बाद प्लांट में खलबली मच गयी. मृतक ठेका मजदूर की पहचान निशिन्द्रा गाँव के सुशांत मंडल के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, फरक्का एनटीपीसी के एनएस इंटरप्राइज फर्म एक का ठेका मजदूर सुशांत मंडल हर दिन की तरह दो नंबर यूनिट में काम कर ही रहा था, इसी बीच अचानक तकनीकी खराबी के कारण एक गेट खुल कर गिर गया और सुशांत गेट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. हालांकि, एनटीपीसी के अधिकारियों ने तकनीकी गड़बड़ी की पुष्टि नहीं की है. इधर, घटना की सूचना मिलने पर फरक्का पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >