बिजली की लचर व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान

हिरणपुर. बिजली की लचर व्यवस्था से मुख्यालय के उपभोक्ता काफी परेशान हैं. रात हो या दिन बिजली कब आएगी ओर कब जाएगी.

हिरणपुर. बिजली की लचर व्यवस्था से मुख्यालय के उपभोक्ता काफी परेशान हैं. रात हो या दिन बिजली कब आएगी ओर कब जाएगी इसका कुछ अता पता नहीं चल पाता है. शनिवार की अहले सुबह करीब 3 बजे बाजार स्थित एक नंबर गली में बिजली का तार टूट कर गिर गया. जिसे ठीक करने में स्थानीय बिजली मिस्त्री ने करीब 5 घंटे से ज्यादा का समय लगा दिया. उसके बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे बिजली बहाल हो सकी. इस दौरान लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे. बिजली नहीं रहने के कारण सुबह से ही उपभोक्ता पानी के लिए इधर-उधर भटकते दिखे. ये केवल एक दिन की बात नहीं है. अक्सर लोगों को ऐसे ही असुविधा से गुजरना पड़ता है. परंतु उनकी समस्याओं के समाधान का कोई उचित प्रबंध नहीं किया जाता है. इस बाबत विभाग के कनीय अभियंता आशीष पटेल से संपर्क करने पर कहा कि ग्रिड को कम यूनिट बिजली मिलने के कारण ये समस्या पूरे जिले में एक जैसी है. उम्मीद है दो से चार दिनों में ये समस्या ठीक हो जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >