कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने इंडी गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मांगें वोट

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव उदय लखमानी के नेतृत्व में सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इंडी गठबंधन प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की.

पाकुड़ नगर. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव उदय लखमानी के नेतृत्व में सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवीनगर, सीतापहाड़ी, मनीरामपुर, चेंगाडांगा गांव दौरा किया. इस क्रम में उन्होंने इंडी गठबंधन प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की. प्रदेश महासचिव श्री लखमानी ने कांग्रेस के घोषणा-पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली में इंडी गठबंधन सरकार बनती है तो नौकरी की पक्की गारंटी है. कहा कि गरीब लड़कियों को एक लाख रुपये सालाना दिया जायेगा. सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी तक आरक्षण की व्यवस्था की जायेगी. मौके पर जिला महासचिव सोनू आलम, जिला सचिव मोफिज अंसारी, कैलाश यादव, नाजू शेख, शंकर यादव, शरद साह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >