कांग्रेसियों ने प्रत्याशी निशात आलम के पक्ष में किया जनसंपर्क

फरसा पंचायत में मुखिया जियाल की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने जनसंपर्क अभियान चलाया.

पाकुड़ नगर. फरसा पंचायत में मुखिया जियाल की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की. जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मनसारुल हक ने गठबंधन सरकार के उपलब्धियां के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार ने हर तबके के लोगों के लिए विकास कार्य किया है. महिलाओं को सम्मान देने का काम गठबंधन सरकार ने ही किया है. कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ही मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गयी. 200 यूनिट बिजली फ्री किया गया. लोगों को बोझ मुक्त करने के लिए बिजली बिल व दो लाख रुपये तक किसानों का ऋण माफ किया गया. चुनाव जीतने के बाद गठबंधन की सरकार पिछली योजनाओं से भी बेहतर योजनाओं पर काम करेगी. मौके पर फरमान अली, गुलाम रसूल, डॉ ऐनुल हक, मंसूर शेख, नईमुद्दीन, ईख, मोंटू शेख, पियारुल इस्लाम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >