सीओ ने बिना चालान के गिट्टी लदा दो ट्रैक्टर किया जब्त

सीओ संजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को अवैध तरीके से गिट्टी ले जा रहे दो ट्रैक्टर को महेशपुर- ग्वालपाड़ा के समीप जब्त किया है.

महेशपुर. सीओ संजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को अवैध तरीके से गिट्टी ले जा रहे दो ट्रैक्टर को महेशपुर- ग्वालपाड़ा के समीप जब्त किया है. बताया कि बिना माइनिंग चालान के परिवहन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. बिना माइनिंग चालान के गिट्टी लेकर जा रहे दो ट्रैक्टर को ग्वालपाड़ा गांव के समीप रोका गया. चालक से माइनिंग चालान की मांग करने पर कोई भी चालान प्रस्तुत नहीं किया. उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर जब्त की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गयी है, उनके आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >