सीओ ने बालू लदे ट्रैक्टर किया जब्त, केस दर्ज

हिरणपुर. अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने बुधवार की रात कस्तूरी गांव के समीप बिना कागजात के बालू लदे एक ट्रैक्टर जब्त किया है.

हिरणपुर. अंचल अधिकारी मनोज कुमार एवं थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बुधवार की रात कस्तूरी गांव के समीप बिना कागजात के बालू लदे एक ट्रैक्टर जब्त किया है. हालांकि ट्रैक्टर चालक मौके से भागने में सफल रहा. सीओ ने बताया कि रात्रि में गश्ती के दौरान कस्तूरी गांव के समीप एक बालू लदे ट्रैक्टर संख्या जेएच18पी/4142 को रोका गया. ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला. वहीं वाहन में बालू से संबंधित किसी प्रकार के कागजात नहीं पाये गये. इसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर हिरणपुर थाने लाया गया. वहीं ट्रैक्टर मालिक एवं चालक के विरुद्ध हिरणपुर थाना कांड संख्या 43/25 में केस दर्ज कर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >