सीओ ने बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त, चालक गिरफ्तार

सीओ संजय कुमार सिन्हा ने बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है.

महेशपुर. सीओ संजय कुमार सिन्हा ने थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात के साथ मिलकर क्षेत्र भ्रमण के दौरान रोलाग्राम गांव के समीप बिना कागजात के बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है. वहीं ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार किया है. सीओ सह वादी संजय कुमार सिन्हा के आवेदन पर महेशपुर थाने में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर के मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक को स्वास्थ्य जांच कराकर मंडल कारा पाकुड़ भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >