जिले में चला अपना पानी टैंक साफ करें अभियान

पाकुड़. डीसी मनीष कुमार के निर्देश पर जिले के सभी ग्रामों में शनिवार को “अपना पानी टैंक साफ करें” अभियान का आयोजन किया गया.

संवाददाता, पाकुड़. डीसी मनीष कुमार के निर्देश पर जिले के सभी ग्रामों में शनिवार को “अपना पानी टैंक साफ करें” अभियान का आयोजन किया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को ग्राम स्तर पर निर्मित जलमीनारों (पानी टैंकों) की नियमित सफाई के महत्व के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है. अभियान के तहत ग्रामीणों को पानी टैंकों की सफाई और रखरखाव के लिए तकनीकी सहायता व मार्गदर्शन प्रदान किया गया. साथ ही, स्वच्छ पेयजल के महत्व पर चर्चा कर जागरूकता बढ़ाई गयी. इस पहल से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता में वृद्धि, जल जनित बीमारियों की रोकथाम और समुदाय में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता में सुधार हुआ. आइए, हम सब मिलकर स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें. अपने समुदाय को स्वस्थ और स्वच्छ बनाने में योगदान दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >