बच्चों को शिक्षा के अधिकार के प्रति किया जागरूक

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय छोटी अलीगंज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

पाकुड़ नगर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय छोटी अलीगंज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ. पीएलवी अमूल्य रत्न रविदास, एजारूल शेख और विजय कुमार राजवंशी ने संयुक्त रूप से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी. बच्चों को शिक्षा के अधिकार, अनुशासन, समय प्रबंधन और एक बेहतर समाज के निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में बताया. उन्हें समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों के प्रति भी जागरूक किया गया. शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को नियमित रूप से पढ़ाई करने और अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >