ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल के बच्चों ने एक दूसरे साथ खेली होली

पाकुड़ नगर. शहर स्थित ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में सोमवार को होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

02 फरवरी फोटो संख्या-06 कैप्शन- होली मिलन समारोह में एक दूसरे को रंग लगाने के बाद खुशी मनाते बच्चे पाकुड़ नगर. शहर स्थित ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में सोमवार को होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया. विद्यालय के निदेशक मनोज भगत ने कहा कि होली सद्भावना, प्रेम और एकता का प्रतीक पर्व है. यह त्योहार समाज में जाति, धर्म और वर्ग की दीवारों को तोड़कर सभी को एकजुट करता है. उन्होंने विद्यार्थियों को होली के धार्मिक एवं पौराणिक महत्व की भी जानकारी दी. उन्होंने राधा-कृष्ण के प्रेम प्रसंग व प्रह्लाद-होलिका की कथा का उल्लेख कर कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. कहा कि नशा, हुड़दंग और जबरदस्ती रंग लगाना इस पर्व की भावना के विरुद्ध है. कार्यक्रम के आयोजन में निहारिका देवी, ज्योति बास्की, सुभोजीत दत्ता, मीरू मरांडी, मोमिता मंडल, कल्याणी देवी, विद्या सिन्हा, सारा बास्की, कुमार सानू, ज्योत्स्ना भौमिक, नेहा किस्कू, प्रियंका देवी, शुभांकर मल्लिक, सेजल खेतान झा का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >