बाल श्रम पर पुलिस का शिकंजा, पांच बच्चे मुक्त; एक आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़ पुलिस ने बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है. इस अभियान के तहत, पुलिस ने 5 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

पाकुड़ : बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया है. मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नवादा निवासी मुनीज आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने मौके से एक वाहन भी जब्त किया है. जब्त वाहन से बच्चों द्वारा चुना गया सामान भी बरामद किया गया है.

लिखित आवेदन के आधार पर कार्रवाई

नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्ण कुमार यादव के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की. आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी मुनीज आलम को गिरफ्तार किया गया.

बाल कल्याण समिति को सौंपे गये बच्चे

नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पांच बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया. सभी बच्चों को आवश्यक प्रक्रिया के बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया गया है. मामले में जब्त वाहन और बरामद सामान को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >