दहेज प्रताड़ना मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज

डांगापाडा गांव निवासी सारिना खातून ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है.

महेशपुर. डांगापाडा गांव निवासी सारिना खातून ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है. आवेदन में उन्होंने बताया कि उसकी शादी महेशपुर क्षेत्र के रामपुर गांव में आलमगीर शेख के साथ हुई थी. शादी के दरम्यान ससुरालवाले ने दो लाख रुपये नकद व कई सामान दिया था. शादी के करीब चार साल के बाद दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की जाती थी. पीड़िता ने बताया कि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं. पीडिता के शिकायत पर उसके पति आलमगीर शेख सहित सिलिमा खातून, जहांगीर शेख, नईमुल शेख, काजेमा बीबी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >