फरक्का. पंजाब नेशनल बैंक के आह्वान पर क्रिसिल फाउंडेशन ने मुर्शिदाबाद जिले के 26 प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में आर्थिक साक्षरता जागरुकता शिविर लगाया. बहरामपुर, रंगामाटी और चांदपाड़ा में शिविरों में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे बीमा, पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी दी गयी. एक स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में पंचायत समिति की प्रधान सुमित्रा घोष, जिला मुख्य प्रबंधक जुल्फिकार हक, काउंसलर सत्यब्रत मुखर्जी, मीर अबु हेना और फील्ड को-ऑडिटर संध्या हालदार समेत अन्य वक्ताओं ने लोगों को संबोधित किया. वक्ताओं ने वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए योजनाओं से जुड़ने के लाभ बताये और लोगों को सुरक्षित व योजनाबद्ध तरीके से बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया.
ग्रामीणों को मिली बीमा व पेंशन योजनाओं की जानकारी
मुर्शिदाबाद जिले के 26 प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में आर्थिक साक्षरता जागरुकता शिविर लगाया.
