कोरिडीह पंचायत में धान अधिप्राप्ति के लिए लगा शिविर

कृषक गोष्ठी सह धान अधिप्राप्ति शिविर का आयोजन गुरुवार को करिओडीह पंचायत भवन परिसर में किया गया.

लिट्टीपाड़ा. कृषक गोष्ठी सह धान अधिप्राप्ति शिविर का आयोजन गुरुवार को करिओडीह पंचायत भवन परिसर में किया गया. इस दौरान प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पद्म किशोर महतो एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी केसी दास मौजूद थे. शिविर में उपस्थित किसानों को बीसीओ ने बताया कि धान अधिप्राप्ति के लिए जिन किसानों का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है, वैसे किसान आधार कार्ड, जमीन का पर्चा, वंशावली, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर की छाया प्रति जमा करें. वहीं जिन किसानों का पंजीकरण हो गया है वे लैंप्स के माध्यम से धान देकर राज्य सरकार की ओर से दिये जा रहे सम्मानजनक न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये और बोनस 100 रुपये कुल 2400 रुपये प्रति क्विंटल राशि बैंक के खाते में दी जायेगी. उन्होंने कहा कि किसान राज्य सरकार के धान अधिप्राप्ति के इस का लाभ उठाते हुए सम्मानजनक राशि प्राप्त करें. इस शिविर में अधिकतर किसानों ने लैंप्स में धान देने की बात कही. शिविर में तालझारी के मुखिया लिली मुर्मू, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रामेश्वर मुर्मू, पंचायत सचिव कामरूज्जमान आदि किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >