बायनोर-वन ने जीता डे-नाइट शैडो क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

महेशपुर के हाटपाड़ा खेल मैदान में आयोजित डे-नाइट शैडो क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब पश्चिम बंगाल की बायनोर-वन टीम ने जीता। कुल 52 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में बायनोर-वन ने बायनोर-टू को हराकर ट्रॉफी और 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार प्राप्त किया। उपविजेता बायनोर-टू को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन थाने के प्रभारी रवि शर्मा ने किया। मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल प्रस्तुत किया और दर्शकों का मनोरंजन किया।

प्रतिनिधि, महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित हाटपाड़ा खेल मैदान में आयोजित डे-नाइट शैडो क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब पश्चिम बंगाल के नलहटी की बायनोर-वन टीम ने अपने नाम कर लिया. शनिवार रात शुरू हुई प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार दोपहर करीब 12 बजे बायनोर-वन और बायनोर-टू के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए बायनोर-वन ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. टूर्नामेंट में पश्चिम बंगाल समेत आसपास के क्षेत्रों की कुल 52 टीमों ने हिस्सा लिया. पूरी रात चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. फाइनल में पहुंची दोनों टीमों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, लेकिन निर्णायक मुकाबले में बायनोर-वन ने बेहतर खेल दिखाते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया. प्रतियोगिता का उद्घाटन महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा ने फीता काटकर किया था. विजेता टीम बायनोर-वन को ट्रॉफी के साथ 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया. वहीं उपविजेता बायनोर-टू को ट्रॉफी एवं 7 हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर संदीप भगत, अपूर्व राणा, सर्बो हरिजन, राज भुईमालि, संजीव दास, सूजन हरिजन, अनीष घोष, आयुष भगत, राहुल भट्टाचार्य सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >